{"_id":"56f567cf4f1c1b4a78f14d72","slug":"teenager-commits-suicide-prosecution","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने की खुदकुशी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने की खुदकुशी, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लॉक मुख्यालय टिपरी में एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम ब्लॉक मुख्यालय टिपरी की एक किशोरी ने लकड़ी की छत पर लगे कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। बताया गया है कि किशोरी बृहस्पतिवार शाम अपने घर के पास ही अपने प्रेमी से मिलने गई थी, तभी परिजनों ने उसे देख लिया। प्रेमी फरार हो गया। जब लड़की घर आई तो उसने छत पर लगी कुंडी से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
मृतका के भाई ने बहन की मौत के लिए उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताते हुए पुलिस में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन