{"_id":"6ac784c9b54aee88120fc55a","slug":"congress-protested-against-the-detention-of-rahul-gandhi-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121727-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: राहुल गांधी को हिरासत में लेने का कांग्रेस ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: राहुल गांधी को हिरासत में लेने का कांग्रेस ने किया विरोध
Thu, 08 Oct 2026 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी/ लंबगांव। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग और राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बौराड़ी साई चौक और शहीद स्मारक लंबगांव में धरना दिया। हाथों पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राकेश राणा,विजय गुनसोला, जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल,देवेंद्र नौडियाल, आशा रावत, मुशर्रफ अली, शगुफ्ता परवीन, नवीन सेमवाल, संदीप रावत, धूम सिह रांगड, त्रैपन सिंह रावत, नत्था सिंह रावत, गाेकल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद