{"_id":"6a4cdf55b912016139087397","slug":"teachers-demand-payment-of-outstanding-dues-and-resolution-of-issues-tehri-news-c-50-1-nth1001-119983-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: शिक्षकों ने की अवशेष भुगतान और समस्याओं के निराकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: शिक्षकों ने की अवशेष भुगतान और समस्याओं के निराकरण की मांग
Tue, 07 Jul 2026 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 07 Jul 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
मांगों का निराकरण नहीं होने पर शिक्षक 13 जुलाई को देंगे धरना
नई टिहरी। उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ टिहरी के पदाधिकारियों ने बैठक कर शिक्षकों के अवशेष भुगतान, सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान सहित 18 सूत्री लंबित मांगों पर चर्चा की। कहा कि शीघ्र मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो शिक्षक बेसिक शिक्षा कार्यालय में धरना देंगे।
संघ के जिलाध्यक्ष शेर सिंह पंवार, महामंत्री उम्मेद नेगी ने कहा कि शिक्षकों की मांगों पर लंबे समय से सकारात्मक कार्यवाही न होने से शिक्षकों में आक्रोश बना है। शिक्षक मांगों को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 जुलाई तक समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तो शिक्षक 13 जुलाई को शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। साथ ही आगे की रणनीति बनाएंगे।
बताया कि शिक्षकों की मांग में चयन / प्रोन्नत की अवशेष देयक भुगतान, चयन्न, प्रोन्नत,वेतमान हेतु समिति का गठन, 17140 से प्रभावित शिक्षकों को सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए। चिकित्सा प्रति पूर्ति भुगतान, बंद होने वाले जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत शिक्षकों को उच्चीकृत विद्यालय में समायोजित किया जाए।
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के स्पष्ट निर्देश न होने तक पदोन्नति हेतु अंडर टेकिंग लिया जाए। जीपीएफ प्रकरण की जिला स्तर पर समय सीमा नियत की जाए। वरिष्ठ / कनिष्ठ वेतन निर्धारण, उच्चीकृत विद्यालयों में पठन-पाठन हेतु शिक्षक व्यवस्था, सेवानिवृत शिक्षकों का अवशेष देयक भुगतान तत्काल किए जाने सहित 18 सूत्री मांगें शामिल हैं।
बैठक में संघ के प्रदेश महामंत्री जगवीर सिंह खरोला, महेश्वर प्रसाद सेमवाल, राकेश शाह, बलवीर लाल, शैलेंद्र मैठाणी, विपिन पठोई, विजेंद्र रावत, राकेश चमोली, लाखी असवाल, राम सिंह बिष्ट, सुरेश शाह, संगीता पंवार आदि मौजूद थे।