{"_id":"5d6ff28f8ebc3e012d67e95f","slug":"study-of-english-medium-in-primary-school-gausani-new-tehri-news-drn318594417","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी प्राथमिक स्कूल में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी प्राथमिक स्कूल में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई
विज्ञापन
चंबा ब्लाक में विरोगी संकुल के प्राथमिक स्कूल गौंसारी के विद्यार्थी आज पब्लिक स्कूल के बच्चों की तरह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं। इसका श्रेय जाता है स्कूल की शिक्षिका मीनाक्षी रतूड़ी को। वे बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से ही पढ़ा रही हैं।
वर्ष 2016 में शिक्षिका मीनाक्षी की जब यहां तैनाती हुई थी, तब स्कूल में छात्र संख्या कुल चार रह गई थी। आज यह छात्र संख्या बढ़कर 23 हो गई हैं। हालांकि यह संख्या ज्यादा नहीं है, लेकिन आज विद्यालय के शैक्षिक माहौल को देखते हुए अब अभिभावक अपने बच्चों को इसी सरकारी स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं। शिक्षिका मीनाक्षी ने बताया कि जब वह छुट्टी पर होती हैं, तो मोबाइल फोन के जरिए पढ़ाती हैं। इसी तरह भिलंगना ब्लाक के राजकीय प्राथमिक स्कूल लंवाड़ा (गोना) में कार्यरत शिक्षक कमल सिंह पंवार भी नए प्रयोग कर बच्चों के भविष्य को संवार रहे हैं। यह सरकारी प्राथमिक स्कूल भी किसी प्राइवेट स्कूल से बेहतर बनाया गया है। उन्होंने स्कूल में प्रार्थना और अन्य गतिविधियां साउंड सिस्टम से शुरू कराई तो विभाग ने अन्य स्कूलों में भी साउंड सिस्टम शुरू कराया। स्कूल में एलसीडी भी लगाई गई है, जिससे छुट्टी के बाद स्मार्ट क्लास चलाई जाती है। इस स्कूल में बच्चों की संख्या 26 से 34 पहुंची है। शिक्षक कमल सिंह पंवार ने बताया कि उन्होंने ननिहाल में रह रहे दो अनाथ बच्चों को भी गोद लेकर स्कूल में भर्ती कराया है। कक्षा पांच तक वह स्वयं उनका खर्चा वहन करेंगे।