फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students will have to wait till July 25 for the result

रिजल्ट के लिए छात्रों को करना होगा 25 जुलाई तक इंतजार

Sun, 28 Jun 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Students will have to wait till July 25 for the result
श्रीदेव सुमन विवि के छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम के लिए अब 25 जुलाई तक इंतजार करना होगा। चार माह बाद विवि प्रशासन ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य दोबारा शुरू करा दिया है। विवि से संबद्ध कॉलेजों में अध्ययनरत लगभग 47 हजार छात्र-छात्राओं को पांच माह से परीक्षा परिणाम जानने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि की सत्र 2019-20 की सेमेस्टर परीक्षाएं 28 फरवरी को संपन्न हो चुकी थी। परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने के लिए विवि प्रशासन ने पहली बार ऋषिकेश कैंपस में उत्तर पुस्तिकाओं का केंद्रीय मूल्यांकन कराने की व्यवस्था बनाई थी। मार्च प्रथम सप्ताह में मूल्यांकन कार्य जोरशोर से चला, लेकिन 22 मार्च के बाद कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण विवि प्रशासन को मूल्यांकन कार्य बीच में ही रोकना पड़ा था। चार माह इंतजार के बाद विवि प्रशासन ने फिर से मूल्यांकन कार्य शुरू करवा दिया है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण मूल्यांकन का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन

विवि के परीक्षा नियंत्रक डा.आरएस चौहान ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होने की पुष्टि करते हुए बताया कि 25 जुलाई तक अधिकांश कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष और अन्य सेमेस्टों की जुलाई में प्रस्तावित परीक्षा आयोजित करने की विवि तैयारी कर रहा है। यूजीसी और शासन से स्पष्ट दिशा निर्देश मिलने पर विवि परीक्षा कार्यक्रम की तिथि घोषित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed