फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students should stay away from addiction and focus on their career: Joshi

नशे से दूर रहकर कॅरिअर पर ध्यान दे छात्र : जोशी

Sun, 23 Feb 2025 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 23 Feb 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
Students should stay away from addiction and focus on their career: Joshi
लंबगांव महाविद्यालय का एनएसएस शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न
विज्ञापन

चंबा /लंबगांव। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल का साबली गांव चल रहे एनएसएस शिविर के छठवें दिन स्वयं सेवकों ने लक्ष्य गीत और शारीरिक व्यायाम से शुरूआत की। एएसपी जेआर जोशी ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और अपने कॅरिअर पर ध्यान देने को कहा। राजकीय महाविद्यालय लंबगांव का सात दिवसीय एनएसएस शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।

साबली गांव में आयोजित शिविर में एएसपी जोशी ने कहा कि नशा मनुष्य के जीवन को बरबाद कर देता है। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ़ शंकर लाल, डॉ़ अर्पणा, रविंद्र धरावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, राजकीय महाविद्यालय लंबगांव का नौघर में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन पर स्वयं सेवकों ने गढ़वाली, हिंदी, भोजपुरी आदि गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। एनएसएस इकाई कार्यक्रम अधिकारी अनुजा रावत ने शिविर में सात दिनों तक चले स्वचछता, जागरूकता , सामूहिक सौंदर्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्थानीय मुद्दे आदि कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रागंड ने युवाओं से समाज में बढ़ती कु प्रवृत्तियों के प्रति गंभीर रहने को कहा। इस मौके पर डॉ़ एसके पांडेय, लेखपाल राणा, डॉ़ शेफाली नेगी, डॉ़ अनुष्का रावत, प्रियंका डिमरी, शीतल, मानसी, शिवानी, पल्लवी कंडियाल, बलवीर चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed