फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students presented a presentation at a fresher party

फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुति

Sat, 08 Feb 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Students presented a presentation at a fresher party
राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार में शनिवार को बीएसएसी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान नवागंतुक छात्र-छात्राओं को स्टेज परफार्मेंस के लिए विभिन्न टॉस्क दिया, जिन्हें उन्होंने बखूबी निभाया।
विज्ञापन

सीएमओ डा. मीनू रावत, सीएमएस डा. अमित राय और कॉलेज के प्राचार्य राम कुमार शर्मा ने पार्टी का शुभारंभ किया। सीएमओ डा. रावत और सीएमएस डा. राय ने कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में रोजगार की बहुत अधिक संभावनाएं मौजूद है। प्राचार्य शर्मा ने बताया कि बीएससी नर्सिंग के लिए पूर्व में 40 सीटें निर्धारित थी, जो वर्तमान में बढ़ गई हैं। चार सीटें ईडब्ल्यूएस और पांच सीटें जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए हैं। वर्तमान में चमोली कॉलेज की बीएससी द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं भी सुरसिंगधार में ही संचालित हो रही हैं। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंदी नेगी, फैकल्टी मेंबर वंदना पोखरियाल, सोनिया, श्वेता, महेश उनियाल, ऋभष उनियाल, सुनील भंडारी, प्रशस्त बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed