फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students of Nagarajadhar will soon get a new laboratory

Tehri News: नागराजाधार के छात्रों को जल्द मिलेगी नई प्रयोगशाला

Sat, 28 Dec 2024 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 28 Dec 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Students of Nagarajadhar will soon get a new laboratory
नई टिहरी। टिहरी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार के छात्र-छात्राओं के लिए राहतभरी खबर है। कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान की नई प्रयोगशाला की सौगात जल्द मिलने की उम्मीद है। अब तक छात्र-छात्राओं को छोटे-छोटे कक्षों में ही प्रयोगात्मक कार्य करना पड़ता था।
विज्ञापन

चंबा ब्लॉक बमुंड पट्टी में नागराजाधार में स्थित हाईस्कूल का वर्ष 1991 में इंटर स्तर पर उच्चीकरण हो गया था, लेकिन कॉलेज में प्रयोगशाला भवन का अभाव बना हुआ था। ऐसी स्थिति में इंटर के छात्र-छात्राओं को जीव और रसायन विज्ञान का प्रयोगात्मक कार्य छोटे-छोटे कक्षों में ही करना पड़ रहा था। छात्रों की समस्या को देखते हुए शिक्षक अभिभावक संघ लंबे समय से काॅलेज में लैब बनाने की मांग कर रहे थे। लगातार मांग उठने पर शिक्षा विभाग ने जीआईसी नागराजाधार में प्रयोगशाला निर्माण के लिए गत वर्ष 41 लाख 50 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की थी। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने प्रयोगशाला के नए भवनों का कार्य पूरा किया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य हरीश चंद्र दीक्षित ने बताया कि रसायन और जीव विज्ञान की प्रयोगशाला भवन का कार्य अंतिम चरण में है। रंगरोगन सहित सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। बिजली और पानी के कनेक्शन लगने का कार्य होना शेष रह गया है। नए भवन में आधुनिक उपकरणों के साथ प्रयोगशाला तैयार की जा रही है, जो छात्रों के लिए विज्ञान के प्रयोगों को अधिक रोचक और प्रभावी बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed