{"_id":"689dc5d76ec50b80c207da6f","slug":"students-have-to-go-outside-to-get-technical-education-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-114069-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: तकनीकी शिक्षा लेने के लिए छात्रों को करना पड़ रहा बाहर का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: तकनीकी शिक्षा लेने के लिए छात्रों को करना पड़ रहा बाहर का रुख
Thu, 14 Aug 2025 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 14 Aug 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़ में जुलाई में शुरू होना था आईटीआई
दो करोड़ की लागत से दो साल पहले बन गया था भवन
कंडीसौड़(टिहरी)। थौलधार ब्लॉक मुख्यालय कंडीसौड़ में जुलाई में भी आईटीआई का संचालन शुरू नहीं हो पाया है जिससे आसपास के छात्रों को तकनीकी शिक्षा लेने के लिए बाहर का रुख करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि भवन निर्माण कार्य दो साल पहले पूरा होने के बाद बीते जुलाई में कक्षाएं शुरू नहीं करना लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है।
युवाओं की सुविधा के लिए वर्ष 2007 में ब्लॉक कार्यालय में उधार के दो कमरों पर कंप्यूटर और सिलाई-कढ़ाई के साथ आईटीआई की शुरूआत की गई थी लेकिन कमरे जर्जर होने और जगह नहीं मिलने के कारण 2011 में संस्थान बंद करना पड़ा। उसके बाद स्थानीय लोगों ने कंडी गांव में संस्थान शुरू करने के लिए विभाग को 10 नाली जमीन दी। तब लोगों को उम्मीद थी कि जल्द भवन बनने के बाद नए ट्रेडों के साथ आईटीआई की फिर से शुरूआत होगी।
स्थानीय लोगों की ओर से लगातार मांग करने पर 2016 में आईटीआई भवन का निर्माण शुरू किया गया लेकिन 2019 में बजट की कमी के कारण काम बंद हो गया। उसके बाद 2021 में बजट मिलने पर बिल्डिंग का अवशेष कार्य शुरू कर 2023 में काम पूरा हुआ। बिजली-पानी के संयोजन लगने के बाद भी आईटीआई शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
प्रधान सुमन सिंह गुसाईं, सुमेरी बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित खंडूड़ी, ओम प्रकाश उनियाल ने कहा कि दो कराेड़ रुपये से अधिक खर्च कर बनाया गया भवन दो साल से शोपीस बना है। विभागीय अधिकारियों ने जुलाई 2025 से ट्रेड शुरू करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक इस पर कोई काम होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने आईटीआई जल्द शुरू करने की मांग की है।
कंडीसौड़ में आईटीआई भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब वहां पर फर्नीचर और ट्रेड शुरू करने के लिए उपकरणों की जरूरत है। इसकी डिमांड उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। उम्मीद है कि सभी सामान जल्द मिल जाएगा।
-पल्लवी, शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।