बालगंगा में डूबा छात्र, शव बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालगंगा नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। नदी से उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय नई टिहरी भेज दिया गया है।
ग्राम कोठार भिलंग का मोहित भद्री (18) लोकेंद्र भद्री रविवार को अपने ननिहाल राजगांव गया हुआ था। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे वह अपने दोस्तों के साथ राजगांव से नहाने के लिए बालगंगा नदी में गया हुआ था।
नहाते वक्त पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया। उसके साथियों ने चमियाला में लोगों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे चमियाला के अनूप चमियाल नदी में कूदे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो
चुकी थी। मोहित भद्री राजकीय इंटर कालेज कुमशिला में कक्षा 12र्वी का छात्र था। उसके पिता गांव मे
टेलर का काम करते है।