फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sridev Suman University changed the exam date

Tehri News: श्रीदेेव सुमन विवि ने परीक्षा तिथि में किया बदलाव

Fri, 07 Jul 2023 04:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 04:11 PM IST
विज्ञापन
Sridev Suman University changed the exam date
चंबा(टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि ने वर्ष 2022-23 के कुछ पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षा की तिथि में कुछ बदलाव किया है। यह जानकारी देते हुए विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। पूर्व घोषित तिथि के अनुसार जो वार्षिक परीक्षा 10 जुलाई 2023 को प्रस्तावित थी, वह परीक्षा अब मंगलवार 18 जुलाई 2023 को कराई जाएगी। इसी तरह 11 जुलाई 2023 को होने वाली परीक्षा बुधवार 19 जुलाई 2023 को होगी। उन्होंने विवि से संबद्ध सभी राजकीय, अशासकीय, निजि स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों और संस्थानों से कहा है, कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए 10 और 11 जुलाई को होने वाली वार्षिक परीक्षा अब 18 और 19 जुलाई को संपन्न कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed