{"_id":"6899d8d9af7acb096d011fc1","slug":"sports-competitions-will-be-held-on-13-and-14-august-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-114032-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: 13 और 14 अगस्त को होंगी खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: 13 और 14 अगस्त को होंगी खेल प्रतियोगिताएं
Mon, 11 Aug 2025 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 11 Aug 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आज शाम पांच बजे तक दें सूचना
नई टिहरी। स्वतंत्रता दिवस पर खेल विभाग की ओर से 13 और 14 अगस्त को विभिन्न जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें वॉलीबाल, बैडमिंटन और कबड्डी प्रतियोगिता जिले के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि ओपन पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता ओंकारानंद इंटर काॅलेज मुनिकीरेती में आयोजित की जाएगी। जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल नई टिहरी, जूनियर बालिका वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता जीआईसी घुमेटीधार में और जूनियर बालक वर्ग की जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता खांकर में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी।
ओपन पुरुष वर्ग की प्रत्येक वॉलीबाल टीम, जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी और जूनियर बालक वर्ग वॉलीबाल टीम में नौ खिलाड़ी और एक टीम मैनेजर शामिल होंगे। सभी टीमों को 12 अगस्त को शाम पांच बजे तक प्रतिभाग की सूचना मोबाइल नंबर पर 9634792925, 7060721239 पर देनी होगी। बिना सूचना के प्रतिभाग करने का अवसर नहीं मिलेगा। प्रतियोगिता नॉक आउट के आधार पर खेली जाएगी। सभी खिलाड़ी खेल किट में आएंगे।