{"_id":"5eef7b948ebc3e42ec14a130","slug":"six-more-corona-infected-found-in-devprayag-new-tehri-news-drn347741723","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग में छह और कोरोना संक्रमित मिले, टिहरी जिले से 34 लोगों के सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग में छह और कोरोना संक्रमित मिले, टिहरी जिले से 34 लोगों के सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन
देवप्रयाग ब्लॉक में रविवार को छह स्थानीय लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। ये सभी एक ही गांव के है। कुछ दिन पहले गांव लौटे एक प्रवासी के संपर्क में आने से इनमें संक्रमण हुआ है। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 376 पहुंच गई है। इनमें से एक्टिव केस केवल 83 हैं।
उधर, रविवार को जिला अस्पताल बौराड़ी के 21 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड के पांच डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए है। रिपोर्ट आने तक यह सभी क्वारंटीन रहेंगे।
सीएमओ डॉ. मीनू रावत ने बताया कि देवप्रयाग में संक्रमित मिले लोगों में दो बच्चे, दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। रविवार को 34 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए है। उन्होंने बताया कि बीती 16 जून को जिला अस्पताल बौराड़ी में उपचार के लिए आई एक महिला की मौत के बाद उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल को किया सैनिटाइज
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी को रविवार को सैनिटाइज किया गया। यहां बीती 16 जून को एक महिला की मौत हो गई थी। मृत महिला और उसके पति की बीते दिन कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि सोमवार (आज) से अस्पताल में पहले की तरह स्वास्थ्य जांच होंगीं। ब्यूरो
डिग्री कॉलेज को बनाएं क्वारंटीन सेंटर
देवप्रयाग। क्षेत्र के लोगों ने पीजी कॉलेज देवप्रयाग और चंद्रबदनी नैखरी को क्वारंटीन सेंटर बनाने की मांग की है। विकास ध्यानी, गौरव पंचभैया, मुकेश भट्ट, विद्यार्थी पालीवाल, कप्तान सिंह, श्रीकांत बडोला का कहना है कि जिन होटल और धर्मशालाओं को क्वांरटीन सेंटर बनाया गया है, वह आवासीय इलाके के बीच में हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। संवाद