फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Selection of 36 youth in employment fair

रोजगार मेले में 36 युवाओं का चयन

Fri, 07 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Selection of 36 youth in employment fair
जिला सेवायोजन विभाग ने केंद्र सरकार के कौशल विकास योजना के सौजन्य से रोजगार मेले में 36 युवक-युवतियों का विभिन्न कंपनियों के लिए चयन हुआ है। चयनित युवाओं को ऑफर लेटर जारी किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले का पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, सीडीओ अभिषेक रूहेला और चंबा की ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देना है। कहा कि सरकारी नौकरियों के अलावा आईटीआई/पालीटेक्निक प्रशिक्षित युवाओं के लिए बहुराष्ट्रीय और ख्याति प्राप्त कंपनियों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। मेेले में अपोलो हेल्थ केयर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, मोदी केयर, इनोवा, रॉक मैन, सी-पैट समेत 10 कंपनियों ने अपने काउंटर लगाए थे। सेवा योजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि कौशल विकास योजना के तहत लगातार रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। बताया कि रोजगार मेले के लिए 336 युवाओं ने आवेदन किए थे, जिसमें से 36 का चयन और 59 को शॉर्ट लिस्ट किया गया। इस मौके पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय नेगी, डीएसटीओ निर्मल शाह, धारा सिंह, सोनम, सिम्मी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed