{"_id":"653a4fafcb0d4a4c320db6f0","slug":"selection-for-kho-kho-state-championship-on-29th-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-3256-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: खो-खो स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: खो-खो स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन 29 को
Thu, 26 Oct 2023 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 26 Oct 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। हरिद्वार में 18-19 नवंबर को होने वाली खो-खो स्टेट चैंपियनशिप में अंडर-14 और अंडर-18 वर्ग के लिए टिहरी जिले की टीम का चयन 29 अक्तूबर काे पूर्णानंद स्टेडियम मुनिकीरेती में होगा।
खेलो इंडिया सेंटर टिहरी के कोच मनीष गिरी गोस्वामी ने बताया कि राज्य स्तर पर 18 और 19 नवंबर को होने वाली खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन होगा। चैंपियनशिप में टिहरी जिले से प्रतिभाग करने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपने जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ प्रस्तुत हों। बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग के लिए बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) 215 और अंडर 18 के लिए बीएमआई 250 से अधिक नहीं होना चाहिए। आयु की गणना अंडर-14 के लिए 17 दिसंबर 2009 से और अंडर-18 के लिए 2006 से होगी। संवाद