फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Second snowfall of the season, many villages affected

Tehri News: सीजन की दूसरी बर्फ पड़ी, कई गांव प्रभावित

Mon, 23 Dec 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 23 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Second snowfall of the season, many villages affected
टिहरी जिले के धनोल्टी में हुई बर्फबारी। स्रोत जागरूक पाठक
टिहरी/उत्तरकाशी। टिहरी जिले के पर्यटन नगरी धनोल्टी, काणाताल, सुरकंडा, बुरांशखंडा, नागटिब्बा और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार दोपहर को सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


हालांकि बर्फ ज्यादा देर टिक नहीं पाई। सोमवार को टिहरी का अधिकतम तापमान 9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम समेत हर्षिल घाटी, मोरी के पर्यटन स्थल केदारकांठा ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं, उपला टकनौर के साथ निचला टकनौर के रैथल, पिलंग, जौड़ाऊ, तिहार, बार्सू, स्याबा, द्वारी व गोरशाली में भी बर्फबारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


उधर, यमुनोत्री धाम सहित मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव सहित गीठ पट्टी के 12 गांवों को जोड़ने वाले राड़ी, ओरछा बैंड क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। सरबडियार पट्टी के 5 गांवों में भी बर्फबारी होने से ठंड का असर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमांत क्षेत्र मोरी से लगे पर्यटक स्थल हरकीदून, केदारकांठा, भराड़सर, जरमोला, सांकरी, जखोल, लिवाड़ी व फिताड़ी, सेवा व बरी आदि गांवों में भी सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल व सुधांशु सेमवाल ने बताया गंगोत्री में न्यूनतम तापमान -19 और अधिकतम -12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed