{"_id":"689b3b4a04a437bb870132be","slug":"screening-will-detect-the-symptoms-of-tuberculosis-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-114041-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: स्क्रीनिंग से लगेगा क्षय रोग के लक्षणों का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: स्क्रीनिंग से लगेगा क्षय रोग के लक्षणों का पता
Tue, 12 Aug 2025 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग सितंबर से जिले के सभी नौ ब्लॉकों में शुरू करेगा कार्य
नई टिहरी। स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी नौ ब्लॉकों में बच्चों से लेकर 60 साल तक के बुजुर्गों की स्क्रीनिंग कर क्षय रोग से संबंधित धनात्मक लक्षणों का पता लगाएगा। विभाग ने नरेंद्रनगर के ढालवाला से लोगों के स्क्रीनिंग की शुरूआत की है। सितंबर से जिले के सभी ब्लॉकों में स्क्रीनिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।
सीएमओ डॉ़ श्याम विजय बताया कि जिले में अगले कुछ दिनों में बड़े स्तर पर पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की मद्द से लोगों की स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास स्क्रीनिंग के लिए दो पोर्टेबल मशीनें ही उपलब्ध हैं। पांच और एक्स-रे मशीनों को मंगवाया गया है जिसके स्वास्थ्य विभाग को जल्द मिलने की उम्मीद है।
यह एक्स-रे मशीनों को एक जगह से दूसरे जगह आसानी से ले जाया जा सकता है। स्क्रीनिंग के कार्य में 250 से अधिक कर्मियों को लगाया जाएगा। क्षय रोग से ग्रसित होने के साथ ऐसे लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य किया जाएगा। स्क्रीनिंग में क्षयरोग, शुगर, एचआईवी, गर्भवती, अधिक शराब का सेवन व धूम्रपान करने सहित 36 प्रकार के बिंदुओं से संबंधित लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सभी नौ ब्लॉकों के 195 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्क्रीनिंग का कार्य संपादित किया जाएगा। स्क्रीनिंग के दौरान किसी व्यक्ति में किसी प्रकार के क्षय रोग से संबंधित धनात्मक गुण मिलते हैं। तो द्वितीय चरण में उनके अन्य प्रकार की जांच कराने के बाद उनका निशुल्क उपचार शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में सभी नौ ब्लॉकों के 1 लाख 26 हजार बच्चों से बुजुर्गों तक की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग का मुख्य उद्देश्य जिले को क्षय रोग मुक्त करना है।