फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   reward of 10 thousand will be given on revealing the identity of the fire

आग लगाने वाले की पहचान बताने पर मिलेगा 10 हजार का इनाम

Tue, 06 Apr 2021 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
reward of 10 thousand will be given on revealing the identity of the fire
जंगलों में आगजनी की घटनाएं बढ़ने से चिंतित जिला प्रशासन ने आग लगाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए कहा कि जंगल में आग लगाने वाले की साक्ष्य के साथ पहचान बताने वाले को 10 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। दोषी व्यक्ति के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि ज्यादातर घटनाएं लोगों की लापरवाही के कारण हो रही है। डीएम ने बताया कि वनाग्नि की घटनाओं पर काबू पाने के लिए सीएम के निर्देश पर वन विभाग को जरूरी उपकरण खरीदने के लिए 25 लाख व क्षमता विकास के लिए 10 लाख आवंटित की जा रही है। पुलिस विभाग को भी उपकरण खरीदने के लिए 25 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। पुलिस के अग्निशमन प्रभारी अधिकारी खजान सिंह तोमर ने बताया कि जिला मुख्यालय और आसपास क्षेत्रों में वाटर टैंकर में पानी भरने की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस पर डीएम ने जल संस्थान को पांच लाख तक का प्रस्ताव देकर तत्काल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। डीएफओ कोको रोसे ने जंगलों को आग से बचाने में वन विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed