फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Report of 22 people including former Union minister Uma Bharti, chief priest, negative

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, मुख्य पुजारी समेत 22 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

Wed, 23 Sep 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Report of 22 people including former Union minister Uma Bharti, chief priest, negative
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, मंदिर के कर्मचारियों समेत 22 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान इन लोगों से भी मुलाकात की थी। धाम से लौटने के कुछ ही देर में डा. रावत के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

डीएम वंदना सिंह के निर्देश पर केदारनाथ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य पुजारी समेत मंदिर के नौ कर्मचारियों का कोरोना सैंपल लिया था। इधर, धाम से लौटी पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती और उनके साथ के 12 लोगों का सैंपल लेकर कोरोना जांच की गई। मंगलवार को सभी 22 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विंधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जिन 22 लोगों के सैंपल लिए गए थे, उनमें 18 का एंटीजन व 4 का टू-नॉट टेस्ट किया गया। केदारनाथ में तीर्थपुरोहित व कार्यदायी संस्थाओं के लोगों की कोरोना जांच के लिए पर्याप्त किट व अन्य सामग्री भेज दी गई है। इधर, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि केदारनाथ में पुलिस टीम की सैंपलिंग बुधवार को की जाएगी।
विज्ञापन

टिहरी में 32 और चमोली में 17 केस आए
नई टिहरी/गोपेश्वर। टिहरी जिले में बुधवार को 32 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी लोग स्थानीय हैं और उन्हें कोविड केयर सेंटरों में आइसोलेट किया गया है। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि अभी 1495 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 36 लोग संस्थागत और 310 लोग होम क्वारंटीन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चमोली जिले में बुधवार को कोरोना के 17 नए मामले आए हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 777 मामले हो चुके हैं, जिसमें 492 ठीक हो चुके हैं।
सिलपाटा गांव में तीन पॉजिटिव, होम क्वारंटीन किया
आदिबदरी। क्षेत्र के दूरस्थ गांव सिलपाटा में 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। एक सप्ताह पहले सिलपाटा गांव से 75 लोगों के सैंपल लिए गए थे। सीएचसी गैरसैंण के अधीक्षक डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि अभी 65 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें 3 पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद नायब तहसीलदार रवि साह गैरसैंण के डॉक्टरों की टीम के साथ सिलपाटा गांव पहुंचे और तीनों को होम क्वारंटीन कर दिया। शनिवार को आदिबदरी बाजार में कोविड सैंपलिंग की जाएगी। संवाद

ऊखीमठ में एक ही परिवार के छह लोग शामिल
रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ/कोटद्वार/सतपुली। जिले में कोरोना के 20 नए मामले हैं, जिसमें ऊखीमठ में एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश को होम आइसोलेट किया है। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव लोगों में ऊखीमठ के दवा संचालक व उनके परिवार के पांच सदस्य भी शामिल हैं। ज्यादातर को होम आइसोलेट की सुविधा दी गई है, जबकि कुछ को कोटेश्वर स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या छह सौ पार हो गई है। वहीं द्वारीखाल ब्लॉक के सतपुली में सात लोग पॉजिटिव मिले। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज बहुखंडी ने बताया कि संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed