फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Uttarkashi's Jagannath Temple is not on the tourism map.

Tehri News: उत्तरकाशी का जगन्नाथ मंदिर पर्यटन मानचित्र पर नहीं

Sun, 13 Sep 2026 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 13 Sep 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi's Jagannath Temple is not on the tourism map.
सरकार ने की घोषणा, फिर सब भूल गए
विज्ञापन

उत्तरकाशी। वरुणाघाटी के साल्ड गांव का जगन्नाथ मंदिर सरकारी व्यवस्था की अनदेखी के कारण पर्यटन मानचित्र पर स्थान नहीं पा सका है। यह ओडिशा के बाद देश का दूसरा जगन्नाथ मंदिर है। वर्ष 2023 में इसके विकास के दावे किए गए थे।
वर्ष 2023 में ओडिशा के अभिनेता सब्यसाची के मंदिर आने के बाद इसकी राष्ट्रस्तर पर चर्चा हुई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कैलाश विजयवर्गीय ने इसके विकास की बात कही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे जगन्नाथपुरी की तर्ज पर विकसित करने का दावा किया था। शासन-प्रशासन ने भी पर्यटन विभाग से विस्तृत कार्ययोजना बनाने की बात कही। हालांकि, उसमें केवल मंदिर के पैदल मार्ग और गेट का ही निर्माण हो पाया। इसके बाद शासन-प्रशासन इसे भूल गया। यह मंदिर जनपद की पौराणिक पंचकोसी यात्रा का मुख्य पड़ाव भी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य कुलदीप नेगी ने बताया कि अभिनेता के प्रचार के बाद से हर वर्ष श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। यात्रियों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है। जिला पर्यटन अधिकारी कुशाल सिंह नेगी ने कहा कि लोगों की ओर से प्रस्ताव दिया गया है। जल्द ही स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed