फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rape accused arrested, sent to jail

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Tue, 15 Dec 2020 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested, sent to jail
युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार चल रहे एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते दिन थाना पहुंचकर एक युवती ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी।
विज्ञापन

तहरीर में युवती ने बताया था कि वह 12 दिसंबर को अपनी सहेली के दोस्त का जन्म दिन पार्टी मनाने के लिए यहां आई थी। रात को सहेली का दोस्त उसके कमरे में घुसा और उससे दुष्कर्म किया और फरार हो गया। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने यहां एक होटल में कार्यरत मेरठ निवासी वैभव नेहरा (25) के खिलाफ बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बीती रात दबिश दी गई। रात में आरोपी को उसके कमरे के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को उसे सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed