Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Mangsir Bagwal will be held on the 8th and Guru Kailapir fair will be held from the 9th.

Tehri News: आठ को मंगसीर बग्वाल व नौ से होगा गुरु कैलापीर मेला

Mon, 09 Nov 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 09 Nov 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Mangsir Bagwal will be held on the 8th and Guru Kailapir fair will be held from the 9th.
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में मंगसीर की दीपावली (बग्वाल) के बाद तीन दिवसीय गुरु कैलापीर मेला आयोजित होगा। मंदिर समिति ने बैठक कर मेले की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

गुरु कैलापीर मंदिर समिति बूढ़ाकेदार के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बूढ़ाकेदार क्षेत्र में आठ दिसंबर को मंगसीर की बग्वाल मनाई जाएगी। 9 से 11 दिसंबर तक तीन दिवसीय गुरु कैलापीर मेला आयोजित किया जाएगा। बूढ़ाकेदार मंदिर प्रांगण में समिति के पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य अतिथि तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष नेगी ने कहा कि बैठक में मेले के आयोजन के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों, श्रद्धालुओं के लिए यातायात और सुरक्षा, शौचालय, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई है। मेले को भव्य रूप देने के लिए प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिधि, सामाजिक संगठनों के साथ क्षेत्रवासियों का सहयोग लिया जाएगा। बैठक में मंदिर समिति के सचिव धीरेंद्र नौटियाल, कोषाध्यक्ष प्रकाश राणा, प्रधान बचेंद्र सेमवाल, बावन सिंह बिष्ट, अजय प्रभात, सनोप सिंह राणा, चंद्रवीर नगवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed