फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Radha, Geeta and Deepak top in teacher art talent

शिक्षक कला प्रतिभा में राधा, गीता और दीपक अव्वल

Wed, 06 Oct 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Radha, Geeta and Deepak top in teacher art talent
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान में ब्लाक और जिला स्तरीय अध्यापक कला प्रतिभा का ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें अलग-अलग ब्लाक के 10 स्कूल के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बुधवार को डायट में आयोजित अध्यापक कला प्रतिभा में शिक्षकों ने शानदार कला का प्रदर्शन किया। प्रभारी प्राचार्य डा. वीर सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में चित्रकला की चार विधाओं में पोस्टर चित्रांकन, कंपोजीशन (चित्र संयोजन), लोक चित्रकला और लघु चित्रकला को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि जिलास्तर पर लघु चित्रकला में राधा प्रजापति सहायक अध्यापक उच्चतर माध्यमिक स्कूल कौशल प्रथम, जीआईसी पौड़ीखाल के अजय जोशी द्वितीय रहे। लोक चित्रकला में जीजीआईसी लंबगांव की गीता खुगशाल प्रथम, जीआईसी पलेठी डोबल्यों की संगीता बहुगुणा द्वितीय रही। पोस्टर चित्रांकन में उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल पिलानीधार के दीपक सिंह चौहान प्रथम रहे। जिलास्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक अब मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका महिपाल सिंह नेगी, कविराज और पूनम चौहान ने निभाई। इस मौके पर समन्वयक अंजना सजवाण, सीमा शर्मा, सुधीरचंद्र नौटियाल, निर्मला सिंह, सुषमा महर, गविश सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed