फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pregnant woman airlifted to hospital

Tehri News: गर्भवती महिला को हेली से पहुंचाया अस्पताल

Sat, 11 Oct 2025 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 11 Oct 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman airlifted to hospital
फोटो
विज्ञापन

चार माह से सड़क बंद होने से हो रही है दिक्कत
पुरोला। चार माह से बंद जखोल-बेंचा फिताड़ी मोटर मार्ग की बदहाली ने एक बार फिर ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी। सुदूरवर्ती लिवाड़ी गांव की एक गर्भवती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वहीं सड़क बंद होने से परिजन उसे अस्पताल नहीं ले जा सके जिसके बाद विधायक दुर्गेश्वर लाल से संपर्क का मामले की जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और हेलिकॉप्टर भेजकर गर्भवती महिला को अस्पताल भेजा।
सुदूरवर्ती लिवाड़ी गांव की रेनू देवी पत्नी सूरज सिंह की गांव में अचानक तबीयत बिगड़ गई। सड़क बंद होने से परिजन उसे अस्पताल नहीं ले जा सके। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण दिनेश सिंह ने विधायक दुर्गेश लाल से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। विधायक द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराए जाने पर प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेलिकॉप्टर भेजकर रेनू देवी को लिवाड़ी गांव से देहरादून भेजा गया। उपचार शुरू होने पर गर्भवती की जान बचाई जा सकी। बता दें कि बीते सोमवार को कासला गांव की गर्भवती सुपारी देवी को सड़क की बदहाली का खामियाजा अपनी जान देकर भुगतना पड़ा था। समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण उसकी गांव में ही मौत हो गई थी। लगातार सड़क बंद रहने और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक दुर्गेश लाल ने बताया कि अब मौसम खुल गया है। जल्द ही मलबा और पत्थर हटाकर सड़क सुचारू किया जाएगा। लगभग 300 मीटर भू-धंसाव वाले हिस्से पर नए एलाइनमेंट से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। फिताड़ी व लिवाड़ी क्षेत्र में चिकित्सकों की तैनाती और गर्भवतिसयों के समय पर उपचार व टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed