Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pipaldali-Munda eight km motor road gets approval

Tehri News: पीपलडाली-म्यूंडा आठ किमी मोटर मार्ग को मिली मंजूरी

Wed, 18 Feb 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 18 Feb 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Pipaldali-Munda eight km motor road gets approval
दो दशक से सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों में खुशी की लहर
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। पीपलडाली-म्यूंडा-ललवाली मोटर मार्ग बनने की उम्मीद जग गई है। वर्षों इंतजार के बाद सड़क के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर वर्षों से अधर में लटकी आठ किमी सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकेगा। दो दशक से इस सड़क का इंतजार कर रहे लोगों में खुशी की लहर है, उन्होंने लोनिवि से इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है।
प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में पीपलडाली पुल से म्यूंडा क्षेत्र को सड़क से जोड़ने के लिए लंबे समय से मांग उठती रही है। करीब 20 साल पहले सड़क पर कुछ ही काम हो पाया था। उसके बाद से लोग लगातार सड़क को बनाने की मांग करते आ रहे थे। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि शासन स्तर पर लगातार प्रयास करने के फलस्वरूप शासन ने बीस साल से अधर में लटकी आठ किमी पीपलडाली-म्यूंडा सड़क की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

पीपलडाली से म्यूंडा ललवाली सड़क बनने से क्षेत्र के कई गांव के लोगों को रोड का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से दैनिक उपयोग की सामग्री खाद्यान्न और अन्य सामग्री जो अभी तक पीठ पर ढ़ोकर जे जानी पड़ती थी, ग्रामीणों को उससे राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और समय व श्रम की बचत होगी। उन्होंने कहा कि लोनिवि को सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed