फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People of 12 villages will give free land for medical college

Tehri News: मेडिकल कॉलेज के लिए 12 गांव के लोग निशुल्क देंगे भूमि

Tue, 20 Dec 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
People of 12 villages will give free land for medical college
नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की भूमि के लिए बैठक लेते विधायक किशोर उपाध्याय और डीएम सौरभ गहरवार। - फोटो : NEW TEHRI
टिहरी जिले मेें मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए 12 गांव के लोगों ने सरकार को निशुल्क जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिया है। डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने तहसीलदार को 15 दिन के भीतर भूमि का सर्वे कर उनकी जीपीएस लोकेशन सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला सभागार में विधायक किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि के चयन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। सभासद विजय कठैत, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय घिल्डियाल ने प्रताप इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज, नर्सरी और केंद्रीय विद्यालय की भूमि पर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की बात कही।
विज्ञापन

पांगरखाल के बीडीसी सदस्य शिवराज सजवाण, सुषमा उनियाल ने गांव की 800 नाली से अधिक भूमि निशुल्क देने, कोलधार के सुरेंद्र उनियाल ने दो हजार से अधिक नाली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदंबा रतूड़ी ने नकोट, प्रदीप भट्ट ने भटकंडा, साबली, जगधार, देवरी तल्ली, मल्ली, भाटूसैण, गौंसारी, इडिया, पाटा, तानगला, लालसी चेक आदि स्थानों पर भी ग्राम समाज और सरकारी भूमि के प्रस्ताव बैठक में उपलब्ध कराए। विधायक उपाध्याय और डीएम सौरभ ने 15 दिन के भीतर भूमि का प्रकार, सड़क, बिजली, पानी, ब्लॉक मुख्यालयों से दूरी सहित जीपीएस कॉर्डिनेट सेट कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम रामजी शरण शर्मा, सीएमओ डा. संजय जैन, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, खेम सिंह चौहान, मेहरबान सिंह रावत, रामलाल नौटियाल, डॉ. यूएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed