फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People are liking the model of Maa Chandrabadni temple

प्रसिद्ध शक्तिपीठ चंद्रबदनी मंदिर का बनाया शानदार मॉडल

Wed, 22 Jun 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
People are liking the model of Maa Chandrabadni temple
कला कभी किसी की मोहताज नहीं होती है। कला को तराशने के लिए एक अच्छे कलाकार की जरूरत होती है। ऐसे ही जुनूनी कलाकार जेलम निवासी दिनेश लाल भी हैं। दिनेश लाल अपनी कारीगरी से नित नए प्रयोग के लिए अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। इस बार दिनेश सोशल मीडिया में मां चंद्रबदनी मंदिर के शानदार मॉडल के लिए चर्चाओं में है।
विज्ञापन

कारीगर दिनेश लाल ने 32 दिन में लकड़ी का 14 इंच ऊंचा, 17 इंच लंबा और 17 इंच चौड़ा मां चंद्रबदनी का मॉडल तैयार किया है। शानदार तरीके से बनाया गया मॉडल सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दिनेश लाल ने 2009-10 से लकड़ी से विभिन्न तरह के मॉडल बनाने शुरू किए थे। वह अब तक पारंपरिक तिबार वाले घर, केदारनाथ मंदिर, पारंपरिक रौड़ी, ढोल दमाऊं, रणसिंगा, मसकबीन, परेड़ा, धान कूटती महिला, घराट आदि बेहतरीन मॉडल बना चुका है। दिनेश मॉडल तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया में शेयर करते हैं और देखकर खरीद लेते हैं। उनके बनाए गए मॉडल अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर देश के कई महत्वपूर्ण लोगों को भेंट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

दिनेश लाल ने वर्ष 2006-08 तक दुबई में होटल में नौकरी की। वहां दिनेश को मात्र 25 हजार वेतन मिलता था, लेकिन वर्तमान में वह अपने घर में ही 12 से 15 हजार रुपये महीना कमा रहे हैं। वह कहते हैं कि स्वयं के काम में भले पैसे कम मिल रहे हैं, लेकिन अपने घर गांव में रहने का मौका मिल रहा है। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने दिनेश लाल की कलाकारी की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने पारंपरिक कला को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। साथ ही यहां की धार्मिक और पारंपरिक वस्तुओं को नए सिरे से मंच दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed