फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pangrakhal and Modern School Chamba won in Kabaddi

Tehri News: कबड्डी में पांगरखाल और मॉडर्न स्कूल चंबा ने मारी बाजी

Sun, 17 Nov 2024 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 17 Nov 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
Pangrakhal and Modern School Chamba won in Kabaddi
चंबा/ थत्यूड। युवा कल्याण विभाग की पहल पर चंबा और जौनपुर ब्लॉक की खेल महाकुंभ की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। चंबा ब्लॉक की बालक वर्ग की कबड्डी में पांगरखाल और बालिका वर्ग में मॉडर्न स्कूल चंबा विजेता रहा। जौनपुर ब्लॉक के अंडर-20 बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में राहुल राज अव्वल रहे।
विज्ञापन


चंबा में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-20 बालक-बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में अखिल रावत, शिवानी नेगी पहले, बालक वर्ग में आशीष दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग चार सौ मीटर रेस में सुमन, आठ सौ मीटर में शिवानी ने पहला स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर बालक वर्ग दौड़ में अभिषेक बहुगुणा, सुभाष सेमवाल, चार सौ मीटर में सौरभ नेगी, शुभम नेगी, आठ सौ मीटर में अखिल तडियाल, रोहित क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबीकूद बालक वर्ग में नितिन, अभय व ऊंची कूद में कार्तिक, सागर ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर रविन्द्र सिंह राणा, चक्रधर भद्री, अरविंद पंवार, मुकेश उनियाल, भरतराम बडोनी, अनिल धुलिया, ममता कुमाईं, सीमा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, जौनपुर की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के खेल मैदान संपन्न हो गई। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-20 बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में राहुल राज, विवेक रागड़, दो सौ मीटर में राहुल राज, रोबिन रावत तथा चार सौ मीटर में राहुल पंवार, कार्तिक क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे।

अंडर-20 दो सौ मीटर बालिका वर्ग में चांदनी ने प्रथम तथा सिमरन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सुनील सजवाण, दिनेश गुसाईं, देवेंद्र रावत, संजय चौहान, गिरीश चंद जोशी, विजयपाल, नितिन यादव, सुनीता रावत, सुनीता मियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed