फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Panchayat representatives at the meeting will not Husband

पंचायत प्रतिनिधियों के पति नहीं आएंगे बैठक में

Tue, 05 Apr 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 05 Apr 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन

बीडीसी बैठकों और तहसील दिवसों में अब प्रधान और क्षेत्र पंचायत पति शिरकत नहीं कर पाएंगे। डीएम ज्योति नीरज खैरवाल ने इस संबंध में सभी महिला प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बैठक में आकर महिला प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी। अन्यथा उनकी शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को गजा में आयोजित तहसील दिवस में महिला प्रधान और क्षेत्र पंचायत पतियों की अधिक संख्या देखकर डीएम चौंक गई। डीएम ने कहा कि अब अगली बीडीसी बैठक और तहसील दिवस में प्रधान पति शिरकत नहीं करेंगे।
विज्ञापन


महिला प्रधान और क्षेत्र पंचायत खुद बैठक में आकर शिकायत दर्ज करें। तहसील दिवस में 62 शिकायतें दर्ज हुई। सबसे अधिक 12 शिकायतें पेयजल, लोनिवि की 10, शिक्षा की आठ, समाज कल्याण की छह, खाद्य पूर्ति की तीन और ऊर्जा निगम की दो शिकायतें दर्ज हुई। डीएम ने अधिकारियों को 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग ने 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 12 लोगों को चश्मे बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य मामराज रावत ने कृषि बीमा से संबंधित क्षति की राशि पिछले दो वर्षों से बीमा कंपनी की ओर से काश्तकारों को नहीं दिए जाने का मामला उठाया, जिस पर डीएम ने सहायक निबंधक सहकारी समिति भरत सिंह को कड़ी फटकार लगाई।

प्रधान कांता रावत ने जूनियर हाईस्कूल मरोडगांव में मात्र एक ही अध्यापक होने की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर डीएम ने डीईओ बेसिक को एक ओर शिक्षक तैनात करने को कहा। ग्राम पलकोट में पेयजल आपूर्ति के लिए डीएम ने पेयजल निगम के ईई और एसडीएम नरेंद्रनगर को संयुक्त निरीक्षण कर आपूर्ति करने को कहा।


बैठक में एसडीएम केके मिश्रा, डीएफओ आरपी मिश्रा, सीएमओ डा. अर्जुन सिंह सेंगर, पुनर्वास के ईई डीके सिंह, जल संस्थान के ईई नमित रमोला, ऊर्जा निगम के शक्ति प्रसाद, बीडीओ विम्मी जोशी, डीएसओ बीरेंद्र कुमार पुरी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed