फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   On the last day of nomination, people had to face inconvenience due to traffic jam

Tehri News: नामांकन के अंतिम दिन सड़क पर जाम से लोगों को झेलनी पड़ी फजीहत

Mon, 30 Dec 2024 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 30 Dec 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
On the last day of nomination, people had to face inconvenience due to traffic jam
नई टिहरी। निकाय चुनाव नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे नई टिहरी से चंबा जाने वाली सड़क पर बार-बार जाम की स्थिति पैदा होती रही। हनुमान चौक से डायजर तक कई बार जाम लगता रहा। भले ही पुलिस प्रशासन जाम को नियंत्रित करने के प्रयास में लगी रही, लेकिन वाहनों की भीड़ के आगे व्यवस्था नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन

सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सुबह से ही प्रत्याशियों और समर्थकों का जमावड़ा लगने लगा था। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया तहसील कार्यालय के आसपास भीड़ बढ़ती गई। हनुमान चौक से डायजर तक दोपहर 12 से 1 बजे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ रैली के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान हनुमान चौक और आसपास में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। पुलिस प्रशासन ने जाम को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के आगे व्यवस्था नाकाफी साबित हुई। जाम के चलते स्थानीय लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। राहगीरों को भी जाम के बीच से रास्ता बनाने में कठिनाई हुई। इस बाबत कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार जाटव का कहना है कि नामांकन के दौरान वाहन अधिक आने के कारण कुछ देर दिक्कत हुई है। आगामी चुनाव प्रक्रिया के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed