फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Old Diwali will be celebrated on November 18 in Jaunpur region.

Tehri News: जौनपुर क्षेत्र में 18 नवंबर को मनाई जाएगी बूढ़ी दीपावली

Thu, 13 Nov 2025 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 13 Nov 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Old Diwali will be celebrated on November 18 in Jaunpur region.
थत्यूड़ (टिहरी)। टिहरी और उत्तरकाशी जिले में मनाई जाने वाले बूढ़ी दीपावली 18 नवंबर को मनाई जाएगी। प्रवासी दीपावली मनाने के लिए अपने घरों को लौटने लग गए हैं।
विज्ञापन


जौनपुर ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख महिपाल सिंह रावत, पूर्व प्रधान बिजेंद्र सजवाण, मालचंद पंवार, प्रेम सिंह राणा, रतनमणी गौड़ ने बताया कि टिहरी के जौनपुर, बूढ़ाकेदार, उत्तरकाशी, रवांई और जौनसार क्षेत्रों में बूढ़ी दीपावली मानने के पीछे वीरभड़ माधो सिंह भंडारी के तिब्बत पर जीत हासिल करना है।
विज्ञापन

पौराणिक काल में गढ़वाल के तत्कालीन राजा के आदेश के बाद से बूढ़ी दीपावली मनाए जाने की परंपरा शुरू हुई थी। बूढ़ी दीपावली मनाने के पीछे दूसरा कारण यह भी है कि मुख्य दीपावली पर गढ़वाल क्षेत्र में फसलों की कटाई का समय रहता है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने खेतीबाड़ी और कृषि कार्यों में व्यस्त रहते हैं जिससे मुख्य दीपावली को पूरे उत्साह के साथ नहीं मना पाते हैं। बूढ़ी दीपावली पर जौनपुर क्षेत्र के ग्रामीण रात को सामूहिक रूप से भैलो खेलते हैं, स्वाले-पकोड़े सहित आदि व्यंजन बनाते हैं। गांव की महिला और पुरुष घास से तैयार की गई रस्सी पर बड़े खेत में रस्साकसी करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed