फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Objective: To increase farmers' income by increasing agricultural productivity: Ravindra Singh

कृषि उत्पादकता बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाना उद्देश्य : रविंद्र सिंह

Sat, 11 Oct 2025 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 11 Oct 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Objective: To increase farmers' income by increasing agricultural productivity: Ravindra Singh
किसानों को दिखाया गया प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का सीधा प्रसारण
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लाॅक मुख्यालय के ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का लाइव प्रसारण किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देना, किसानों की आय में वृद्धि करना है।
थत्यूड़ ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी रविंद्र सिंह रावत और पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा समेर चंद पंवार ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज, उर्वरक, और सिंचाई सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसके अलावा किसानों को विविध फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई के बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना योजना छह वर्षों तक चलाई जाएगी जिसका वार्षिक परिव्यय 24 हजार करोड़ का लक्ष्य है। इसके लिए किसान ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज़ जमा कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफलाइन आवेदन के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर फॉर्म भर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज़ जमा कर सकते हैं। योजना शुरू होने से किसानों की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर बीडीओ अर्जुन सिंह रावत, सहायक कृषि अधिकारी सुनील डोगरा, सचल दस्ता प्रभारी सुंदर शाही, ब्लाॅक उद्यान प्रभारी अभिषेक गुप्ता, पशुपालन अधिकारी डॉ. विरेश बल भास्कर, संजीव गुप्ता, डॉ. राकेश भास्कर, कृषक लाखीराम कोठारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed