फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Not a single FSO for sampling and checking

Tehri News: सैंपलिंग और चेकिंग के लिए नहीं एक भी एफएसओ

Tue, 31 Oct 2023 04:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 04:38 PM IST
विज्ञापन
Not a single FSO for sampling and checking
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का टोटा
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग में एफएसओ (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) की तैनाती नहीं हो पा रही है। विभाग एक मात्र जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी व आउटसोर्स कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है। यहां सैंपलिंग और चेकिंग के लिए अन्य जनपदों से एफएसओ के व्यवस्था पर पहुंचने का इंतजार करना पड़ता है।
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग में करीब पांच वर्षों से अधिक समय से एफएसओ की तैनाती नहीं हुई है जबकि विभाग में कुल तीन एफएसओ के पद स्वीकृत हैं लेकिन इसके सापेक्ष एक भी तैनात नहीं है। वहीं अन्य पद भी उपनल के भरोसे हैं जिसमें आउटसोर्स एजेंसी उपनल से एक डाटा एंट्री ऑपरेटर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

एफएसओ की तैनाती नहीं होने से विभागीय कार्य भी प्रभावित होते हैं जिससे सैंपलिंग और चेकिंग के लिए अन्य जनपदों से एफएसओ के पहुंचने का इंतजार करना पड़ता है। कई बार एफएसओ के समय पर नहीं पहुंचने से सैंपलिंग और चेकिंग अभियान भी प्रभावित होते हैं। खास तौर पर त्योहारी सीजन में एफएसओ की कमी सबसे ज्यादा खलती है। विभाग सैंपलिंग और चेकिंग की योजना तैयार करता है लेकिन दोनों ही प्रवर्तन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के लिए एफएसओ का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह का कहना है कि अगस्त 2021 से यहां कार्यरत हैं। उससे पहले से ही यहां एफएसओ के पद रिक्त चल रहे हैं। जिले में तैनात एफएसओ यहां अतिरिक्त प्रभार पर हैं। एक स्थायी बाबू का पद भी रिक्त है। आउटसोर्स कर्मियों के चलते दस्तावेजों की गोपनीयता व विश्वसनीयता को लेकर भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed