फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   No communication facility at 36 polling places in the district

जिले के 36 मतदान स्थलों पर संचार सुविधा नहीं

Sat, 05 Feb 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
No communication facility at 36 polling places in the district
कोरोना संक्रमण के कारण निर्वाचन आयोग सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार पर जोर दे रहा है, लेकिन जिले के 36 मतदान स्थल ऐसे हैं, जिनमें संचार सुविधाएं हैं। इन स्थानों पर मतदाता सोशल मीडिया के प्रचार-प्रसार से दूर हैं। जबकि प्रशासन को भी इन स्थलों से चुनाव संबंधी सूचनाएं आदन-प्रदान करने के लिए वायरलैस सिस्टम की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सरकार संचार सुविधाओं को बढ़ाने का डंका पीट रही है, लेकिन टिहरी जिले के चार विधानसभा क्षेत्र के 36 मतदान स्थलों पर संचार कनेक्टीविटी की कोई सुविधा नहीं है। इन स्थानों में रह रहे लोगों को मोबाइल पर बात कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। लोग गांव से दूर ऊंची चोटी पर जाकर बमुश्किल अपनों से बातचीत कर पाते हैं। साथ ही यहां के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं कर पाते हैं। निर्वाचन आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया से प्रचार-प्रसार पर जोर दिया है। ऐसे में इन स्थलों पर संचार सुविधाएं न होने के कारण मतदाता प्रचार-प्रसार से दूर है। घनसाली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में संचार की कोई भी सुविधाएं नहीं है। मतदान के दिन इन केंद्रों से सूचनाओं के आदन-प्रदान के लिए जिला प्रशासन ने वायरलैस सिस्टम की व्यवस्था की है। इन मतदान स्थलों की प्रत्येक पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन विभाग की ओर से एक-एक वायरलैस मुहैया करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed