{"_id":"69d3b4ca5221ef67b40afb78","slug":"nationalized-bank-branch-opens-in-dhungmandar-region-tehri-news-c-50-1-nth1001-118242-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ढुंगमंदार क्षेत्र में खुले राष्ट्रीकृत बैंक शाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ढुंगमंदार क्षेत्र में खुले राष्ट्रीकृत बैंक शाखा
Mon, 06 Apr 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सेमंडीधार पीएचसी के उच्चीकरण की क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उठाई मांग
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के ढुंगमंदार क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोलने, प्राथामिक स्वास्थ्य केंद्र सेमंडीधार का उच्चीकरण सहित 20 सूत्री मांगों को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिला पंचायत सदस्य मंदार विजयपाल रावत के नेतृत्व में सैण, सेम, मंदार, स्यूरी, सेम्मा, कुमार गांव, ढुंग, बडोनगांव, चौंदाणा के ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में ऋषिकेश से मंदार गांव तक परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने, सेमंडीधार खेल मैदान को मिनी स्टेडियम रूप में विकसित करने, कोपड़धार-चौदाणा के लिए सड़क निर्माण करने की मांग की।
घोंटी क्षेत्र में पैतृक घाट के साथ सड़क का निर्माण करने तथा कस्तल-सिला-भटवाड़ा स्वीकृत सड़क का निर्माण करने को कहा। छात्रों की सुविधा हेतु जीआईसी चंद्रेश्वर सैण के लिए करीब डेढ़ किमी सड़क निर्माण करने, सैण-मंदार सड़क की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का पुर्न निर्माण करने, पीढ़ी, खैट पर्वत, चंद्रश्वेर महादेव, क्षेत्रपाल महादेव मंदिर पर्यटन सर्किट से जोड़ने, पैदल ट्रैक रुट पर यात्रियों के लिए व्यू प्वाइंट और विश्राम गृह का निर्माण के साथ पेयजल की व्यवस्था की मांग की गई।
विज्ञापन
कहा कि ढुंगमंदार क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा न होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को करीब 34 किलोमीटर दूर घनसाली जाना पड़ता है। सेमंडीधार में ए टाइप की पीएचसी का उच्चीकरण कर वहां पर पर्याप्त चिकित्सक, स्टाफ के साथ आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने को कहा। उपरोक्त मांगों पर समय रहते सकारात्मक कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान सावित्री चौहान, प्रेमदत्त थपलियाल, कुसुम रमोला, दिनेश कुमार, दीपक राणा, सुनील महर, भगवत प्रसाद भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य साबा देवी, जमुना बडोनी,हर्षमणि नौटियाल आदि मौजूद थे।