फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Missed students will be able to take the exam again

छूटे छात्र दोबारा दे पाएंगे परीक्षा

Wed, 16 Sep 2020 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Missed students will be able to take the exam again
श्रीदेव सुमन विवि के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। कोविड 19 संक्रमण के कारण जो छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छूटे छात्रों की परीक्षा विवि प्रशासन कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने पर आयोजित करेगा। विवि की ओर से जिन छात्रों को प्रमोट किया जाएगा यदि वे एक विषय के दो प्रश्न पत्रों में अपने अंकों से संतुष्ट न हुए, तो ऐसे छात्र-छात्राओं को भी विवि दोबारा परीक्षा में बैठने का अवसर देगा।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि की स्नातक, स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर, स्नातक प्रथम वर्ष और बीएड की मुख्य परीक्षा 14 सितंबर से शुरू हो गई है। कई जगह कंटेनमेंट जोन बने होने, कई छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों के कोरोना संक्रमित होने पर वे परीक्षा से वंचित रह गए है। हालांकि विवि के कुलपति डा. पीतांबर प्रसाद ध्यानी का कहना है कि 98 प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं। कुलपति ने बताया कि नई टिहरी पीजी कॉलेज, लंबगांव और अगरोड़ा महाविद्यालय में उन्होंने स्वयं जाकर परीक्षा का जायजा लिया। अन्य कॉलेजों से भी दूरभाष पर छात्रों की उपस्थिति का फीड बैक लिया गया है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया।
विज्ञापन

कुलपति का कहना है यदि कोई भी छात्र किसी कारणवश परीक्षा देने से वंचित रह गया है, तो वे कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने पर दोबारा परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed