फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Meritorious students were honored

Tehri News: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Tue, 06 May 2025 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 06 May 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored
अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज मथकुड़ीसैंण में हुआ लक्ष्य अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। उद्योगपति बचन सिंह रावत व चंद्रमा प्रोडक्शन की पहल पर लक्ष्य अवार्ड सम्मान समारोह में 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर, 173 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मथकुड़ीसैंण में लक्ष्य अवार्ड सम्मान समारोह का मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने शुभारंभ किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुमरे सिंह कैंतुरा ने बताया कि समारोह में हिंदाव पट्टी के 10वीं के 11 छात्र-छात्राओं को डेस्कटॉप, एक छात्र को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पहली से नौवीं तक के 173 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। सीईओ सेमवाल ने कहा बोर्ड परीक्षा में सरकारी विद्यालयों के परीक्षा परिणामों में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से छात्र-छात्राओं पर ध्यान देने को कहा है। लक्ष्य अवार्ड की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत कर्मियों सहित सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले नागरिकों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लोक गायिका मीना राणा, बीना बोरा व संजय कुमोला ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति व पलायन पर नाटक, गीत, कविता की प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। शिक्षाविद् स्व़ ह्रदयराम अंथवाल को श्रद्धांजलि स्वरूप लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। इस मौके पर विक्रम घणाता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed