फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Make livelihood strong even by doing short term courses

शॉर्ट टर्म कोर्स करके भी आजीविका करें मजबूत

Wed, 16 Feb 2022 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Make livelihood strong even by doing short term courses
नई टिहरी में विद्या मंदिर के छात्रों को नशा न करने की पत्रिका वितरित करते इंजीनियरिंग कॉलेज के प् - फोटो : NEW TEHRI
। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय के आसपास के स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में कराया। बताया कि शॉर्ट टर्म कोर्स करके भी आजीविका संवर्द्धन के लिए कार्य किया जा सकता है। इस दौरान छात्रों से रैगिंग और ड्रग्स के खिलाफ शपथपत्र भी भरे गए।
विज्ञापन

बुधवार को शिवालिक कॉलेज देहरादून के प्लेसमेंट हेड शैलेंद्र पुंडीर, इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. विपिन उनियाल ने विद्या मंदिर, राजकीय इंटर कॉलेज, महिला विद्या मंदिर, प्रताप इंटर कॉलेज, ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, मॉर्डन स्कॉलर्स एकेडमी चंबा आदि स्कूलों में जाकर 12वीं के छात्र-छात्राओं को तकनीकी और उच्च शिक्षा से रोजगार पाने की संभावनाओं की जानकारी दी। बताया कि बीटेक, एमटेक, बी.ऑर्क सहित इंजीनियरिंग और साइंस के क्षेत्र में कई छोटे-छोटे कोर्स हैं जिनको करने के बाद छात्र स्वरोजगार की दिशा में कदम आगे बढ़ा सकते हैं। बताया कि वर्तमान में शिक्षा सत्र समाप्ति पर है। इसके बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऐसे में छात्रों को लक्ष्य तय करना चाहिए। विभिन्न स्कूलों में छात्रों को नशे से होने वाले नुकसान की पत्रिका भी वितरित की गई। साथ ही उन्हें नशा न करने, समाज में भाईचारा बढ़ाने और एंटी रैगिंग की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed