{"_id":"653a51a933ed7ff8a100a367","slug":"made-people-aware-about-wearing-helmet-by-giving-rose-flowers-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-3255-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीहत का गुलाब: कीमती है जिंदगी....फूल देकर पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ, हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीहत का गुलाब: कीमती है जिंदगी....फूल देकर पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ, हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक
Fri, 27 Oct 2023 12:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:32 PM IST
सार
बादशाहीथौल और चंबा में एसडीएम और एआरटीओ ने लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। कहा कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट के वाहन न चलाए।
विज्ञापन
नई टिहरी के बादशाहीथौल में बिना पहने चालकों को गुलाब का फूल भेंट करते एसडीएम संदीप कुमार। संवाद
विस्तार
उप जिलाधिकारी ने एआरटीओ के साथ मिलकर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट पहने वाहन चला रहे चालकों को गुलाब का फूल भेंटकर यातायात के नियमों का पालन करने लिए जागरूक किया। प्रशासन की मुहिम को देखते हुए कई लोगों ने हेलमेट भी खरीदे।
विज्ञापन
इस दौरान प्रशासन की टीम ने चंबा और बादशाहीथौल में सड़क किनारे जगह-जगह लगे करीब 80 अवैध होर्डिंगों को पालिका की मदद से हटाया। बृहस्पतिवार को बादशाहीथौल और चंबा में एसडीएम संदीप कुमार और एआरटीओ सतेंद्र राज ने लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। कहा कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट के वाहन न चलाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Roorkee News: बुखार से पथरी में महिला व दो बच्चों की मौत, क्षेत्र में एक सप्ताह में दम तोड़ चुके सात लोग
विज्ञापन
हेलमेट व्यक्ति की जान बचा सकता है। प्रशासन निरंतर हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के लिए जागरूक कर रहा है। इसके बाद चालान किया जाएगा। इसके बाद अवैध होर्डिंग हटाए गए और चंबा और नई टिहरी पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग, बैनर लगाने वालों को नोटिस जारी करने के लिए संबंधित पालिका को भी निर्देश दिए गए।