{"_id":"65ca29e181584b1af1003e05","slug":"loan-corporation-could-not-build-the-wall-even-after-eight-months-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-105082-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लोनिवि आठ माह बाद भी नहीं बना पया दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लोनिवि आठ माह बाद भी नहीं बना पया दीवार
विज्ञापन
जौनपुर क्षेत्र के लोगों पर भारी पड़ रही अधिकारियों की उदासीनता
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर क्षेत्र के लोगों पर लोनिवि की लापरवाही भारी पड़ रही है। थत्यूड़-मराड मोटर मार्ग पर अगिंडा गांव के समीप क्षतिग्रस्त दीवार का आठ माह बाद भी लोनिवि मरम्मत कार्य शुरू नहीं कर पाया।
कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह चौहान ने बताया कि बीते जुलाई में आपदा के कारण थत्यूड़-मराड मोटर मार्ग पर अगिंडा गांव के पास सड़क की दीवार का करीब 100 मीटर हिस्सा टूट गया था, जिसके बाद से वहां वाहन संचालन करने में काफी दिक्कत आ रही है। उस समय किसी तरह लोनिवि ने मार्ग पर आवाजाही शुरू कराई थी, लेकिन आठ माह बीतने पर भी दीवार का निर्माण नहीं हो पाया है। इस संबंध में क्षेत्र के लोग कई बार लोनिवि कार्यालय में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या हल नहीं कर रहे हैं।
थत्यूड़ से उत्तरकाशी जाने के लिए भी लोग इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। ग्राम प्रधान रेशमा पंवार, संगीता देवी, नीलम महर, बीडीसी सदस्य नीरू चौहान ने एक माह के अंतर्गत क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण शुरू न होने पर लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
थत्यूड़-मराड मोटर मार्ग पर अगिंडा गांव के समीप क्षतिग्रस्त दीवार निर्माण का प्रस्ताव आपदा मद के तहत किया जाना है, जिसका प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेजा गया है। बजट की स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
-लोकेश सारस्वत, ईई, लोनिवि थत्यूड़