फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Liquor will not be served in the wedding in Dhungmandar region

ढुंगमंदार क्षेत्र में शादी विवाह में नहीं परोसी जाएगी शराब

Wed, 20 Nov 2019 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Liquor will not be served in the wedding in Dhungmandar region
जाखणीधार ब्लाक के ढुंगमंदार पट्टी के ग्राम प्रधानों की बैठक में पूरे क्षेत्र में संपूर्ण शराब बंदी करने का निर्णय लिया गया। कहा कि गांवों में शादी विवाह समेत अन्य कार्यों में बढ़ते शराब के प्रचलन से युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है, जिसका सभी को विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन

सैंण में आयोजित नवनिर्वाचित प्रधानों की बैठक में पिपोला की प्रधान शोभा बडोनी को ढुंग बडवाली न्याय पंचायत की प्रधान संगठन की अध्यक्ष चुनी गई। ग्राम प्रधानों ने कहा कि शादी से लेकर अन्य कार्यों में शराब का प्रचलन बढ़ रहा है। बड़ी मात्रा में शादियों में कॉकटेल पार्टी के नाम पर शराब परोसी जा रही है। युवा पीढ़ी भी नशे की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यों से लेकर होटल, ढाबों में शराब न परोसी जाए। साथ ही वाहनों पर भी अन्यत्र स्थानों से शराब न लाई जाए। पहले चरण में भी सभी ग्राम पंचायतें अपने-अपने गांव में सूचना चस्पा करें। इसके बाद शराब के खिलाफ अभियान शुरू किया जाए। बाहर से आने वाले वाहनों की भी चेकिंग की जाए। इस मौके पर प्रधान देव सिंह गुसाईं, हरीश राणा, जमुना बड़ोनी, राकेश बगियाल, भागवत भट्ट, सुभाष पंवार, दौलतराम, हरीश राणा, जयपाल सिंह, रामप्यारी देवी, जसप्रीति गुसाईं, राजेश्वरी देवी, स्वाति देवी, रश्मि कुमाईं, मायाश्वेरी देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed