{"_id":"67b5dbb670e1cc7c24039721","slug":"leopard-attacks-woman-cutting-grass-injures-her-tehri-news-c-50-1-nth1001-111167-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल
Wed, 19 Feb 2025 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 19 Feb 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल किया गया रेफर
क्षेत्र में गुलदार की दहशत, घटना स्थल के आसपास गश्त के लिए छह लोग किए तैनात
लंबगांव (टिहरी)। पुलिस थाना लंबगांव के समीप घास काट रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया। गुलदार के हमले से क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी है। रेंजर ने बताया कि महिला के उपचार के लिए तत्काल सहायता दे दी गई है। घटना स्थल के आसपास छह लोगों की टीम को गश्त के लिए तैनात किया गया है।
बुधवार दोपहर करीब पौने 12 बजे पट्टी भदूरा बौंसाड़ी गांव निवासी मीना देवी (55) और शारदा देवी गांव के नजदीक पुलिस थाना लंबगांव के निकट मजियाली तोक में घास काट रही थी। तभी गुलदार ने मीना देवी पत्नी मदन सिंह पंवार पर अचानक हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाया, तो गुलदार भाग गया। इसके बाद दोनों महिलाएं वहां से पुलिस थाने की ओर भाग गई।
मौके पर पहुंचे परिजन घायल महिला को सीएचसी चौंड ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर कर दिया। सीएचसी चौंड के डॉ़ राहुल ने बताया कि गुलदार ने महिला के हाथ पर नाखून से हमला किया है, जिससे महिला के हाथ पर गहरा घाव बन गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़ ने घायल महिला को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी सीएचसी में पहुंची।
विज्ञापन
रेंजर हर्षराम उनियाल ने बताया कि घायल महिला के उपचार के लिए तत्काल सहायता दे दी गई है। बताया कि घटना स्थल के आसपास छह लोगों की टीम को गश्त के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को अकेला नहीं छोड़ने की अपील की है। लोगों को समूह बनाकर इधर-उधर जाने को कहा है।