फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kotdwar team reached the final in the men's table tennis category.

Tehri News: टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में कोटद्वार की टीम ने फाइनल में पहुंची

Fri, 17 Oct 2025 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 17 Oct 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar team reached the final in the men's table tennis category.
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के बहुद्देशीय भवन में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कोटद्वार की टीम फाइनल में पहुंची। महिला वर्ग में पीजी कॉलेज नई टिहरी और राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार की टीम ने दूसरे राउंड में प्रवेश किया।

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने पीजी कॉलेज नई टिहरी में श्रीदेव सुमन विवि अंतर महाविद्यालय की टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन और संयम की आवश्यकता होती है। प्रदेश सरकार ने खेल के क्षेत्र कई योजनाएं संचालित की हैं। खिलाड़ियों को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। विधायक ने खेल और सामुदायिक सभागार में मैटिंग और उसके जीर्णोद्धार के लिए विधायक निधि से बजट देने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि आज के युवा कल का भविष्य है। खेल में युवाओं को जरूर प्रतिभाग करना चाहिए। पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी और क्रीड़ा समिति के समन्वयक डॉ. पीसी पैन्यूली ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। विवि के क्रीड़ा सचिव पुष्कर गौड़ ने महाविद्यालय में खेल कार्यक्रमों की जानकारी दी। महिला वर्ग के पहले मैच में पीजी कॉलेज नई टिहरी ने महाविद्यालय जयहरीखाल को 3-0, पीजी कॉलेज कोटद्वार ने गोपेश्वर महाविद्यालय को 4-2 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में पीजी कॉलेज कोटद्वार ने अगस्त्यमुनि महाविद्यालय को 4-2, जसपाल राणा इंस्टीट्यूट देहरादून ने ऋषिकेश परिसर को 3-0 तथा कोटद्वार ने देहरादून महाविद्यालय को 3-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार (आज) को खेला जाएगा। इस मौके पर डॉ़ डीपीएस भंडारी, डॉ. पूजा भंडारी, डॉ. भक्त दर्शन नेगी, डॉ. जयेंद्र सजवाण, डॉ. यशपाल कोहली, सुमित जोशी, डॉ. डीएस तोपवाल, डॉ. पुष्पा पंवार, डॉ. वीपी सेमवाल, डॉ. गुरुपद गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed