फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kisan Sabha burnt copies of three ordinances

किसान सभा ने जलाई तीन अध्यादेशों की प्रतियां

Mon, 14 Sep 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha burnt copies of three ordinances
उत्तराखंड किसान सभा ने केंद्र सरकार के प्रोत्साहन एवं सरलीकरण, सशक्तिकरण एवं संरक्षण और आवश्यक वस्तु संशोधन अध्यादेश का कड़ा विरोध करते हुए इसकी प्रतियां जलाई। उन्होंने केंद्र सरकार पर कोरोना संक्रमण की आड़ में किसान विरोधी फैसले लेकर बाजारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने कोरोना काल में छोटे किसानों आजीविका को प्रभावित कर बडे कारोबारियों को लाभ पहुंचाने, खेती के वजाए व्यापार बढ़ाने, ठेका खेती को बढ़ाने, आवश्यक वस्तु अधिनियम को कमजोर करने के लिए अध्यादेश लाई है। इस मौके पर विशाल सिंह राणा, गुलाब सिंह कठैत, कृष्णा कठैत, मंगल सिंह, राजेंद्र सिंह, जोत सिंह नेगी, रणवीर लाल, गीता कठैत, सुंदरी राणा, सोनम बहुगुणा, मोहन सिंह, अवतार सिंह, बवीता राणा, धीरजमणी, मनीषा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, गोपेश्वर में भी उत्तराखंड किसान सभा ने किसानों के लिए पारित अध्यादेश की प्रतियां जलाई। कामरेड ज्ञानेंद्र खंतवाल और भूपाल सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने किसानों को अपनी उपज को किसी को भी बिक्री करने की छूट दी है। यदि सरकार किसानों की उपज की खरीदारी नहीं करती है, तो उन्हें अपनी उपज के लिए कॉरपोरेट जगत पर निर्भर रहना पड़ेगा। इस मौके पर कामरेड राजपाल कन्याल, गीता बिष्ट, पुष्पा किमोठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed