फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kamla Nehru Award given to 21 meritorious students of board examination

Tehri News: बोर्ड परीक्षा के 21 मेधावियों को दिया कमला नेहरू पुरस्कार

Thu, 02 May 2024 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 02 May 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Kamla Nehru Award given to 21 meritorious students of board examination
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। श्री बदरी बिष्ट भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल जगधार पौड़ीखाल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 21 छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जगधार पौड़ीखाल में आयोजित वार्षिकोत्सव का मुख्य अतिथि रामानंद रतूड़ी ने उद्घाटन किया। कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। स्कूल के संस्थापक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यालय वैज्ञानिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, राजस्थानी, पंजाबी और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य महादेव तिवारी ने मेधावियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका भाविसा का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनीता डंगवाल, प्रियंका ध्यानी, उपासना पुरोहित, रुकम सिंह बागड़ी, प्रवीण और नीलमचंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed