फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Jaunpur block is leading the district in loan disbursement and recovery.

Tehri News: ऋण वितरण और वसूली में जौनपुर ब्लॉक जिले में सबसे आगे

Sat, 17 Jan 2026 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 17 Jan 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur block is leading the district in loan disbursement and recovery.
किसानों को कुछ शर्तों पर दिया जा रहा है जीरो प्रतिशत ब्याज ऋण सुविधा
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक में खेड़ा सहकारी समिति के नवनिर्वाचित संचालक मंडल ने शपथ ग्रहण के बाद हुई बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। बताया गया कि किसानों को कुछ शर्तों पर जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया जा रहा है। ऋण वितरण और वसूली में जौनपुर ब्लॉक जिले में अग्रणी बना हुआ है।
खेड़ा सहकारी समिति की बैठक में अपर जिला सहकारी अधिकारी आनंद सिंह ने समिति के संचालकों को बताया कि समिति से जुड़ी किसी भी योजना को लागू करने के लिए बोर्ड स्तर पर प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पारित होने के बाद ही उसे अमल में लाया जाएगा। संचालक मंडल को यह अधिकार होगा कि वे समिति और किसानों के हित में आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड के माध्यम से भेजें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सहकारिता विभाग की प्रमुख योजना पंडित दीनदयाल किसान कल्याण योजना संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

योजना के तहत कृषक सदस्यों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण की सुविधा दी जा रही है। योजना के तहत दो प्रकार की ऋण योजनाएं शामिल हैं। उनमें एक अल्पकालीन ऋण योजना में किसानों को एक लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जबकि मध्यकालीन ऋण योजना के अंतर्गत एक लाख साठ हजार रुपये तक का ऋण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यकालीन ऋण की अदायगी के लिए किसानों को तीन वर्ष की अवधि प्रदान की जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शून्य प्रतिशत ब्याज की सुविधा तभी लागू रहेगी, जब ऋण की किस्तें नियमित रूप से जमा कराई जाएंगी। यदि लगातार तीन किस्तें नहीं चुकाई जाती हैं, तो ऋण पर सामान्य ब्याज दर लागू कर दी जाएगी।

अपर जिला सहकारी अधिकारी ने बताया कि जौनपुर ब्लॉक सहकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। ऋण वितरण और ऋण वसूली दोनों ही मामलों में जौनपुर ब्लॉक जिले में अग्रणी बना हुआ है, जो किसानों और सहकारी समितियों के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि अन्य ब्लाॅकों को भी उनसे प्रेरणा लेकर ऋण और वसूली का लक्ष्य हासिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed