{"_id":"5e4037c78ebc3ee5ba7df6b5","slug":"jakona-s-broken-bridge-inviting-accidents-new-tehri-news-drn3355849153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों को न्योता दे रहा जखोना का टूटा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों को न्योता दे रहा जखोना का टूटा पुल
विज्ञापन
बासर पट्टी और बूढ़ाकेदार क्षेत्र के लोगों पर पीएमजीएसवाई की लापरवाही भारी पड़ रही है। छतियारा-खवाडा मोटर मार्ग पर जखोना गदेरे में बने मोटर पुल की लोहे की प्लेटें और सीसी टूट गई है।
बासर पट्टी के गांवों और बूढ़ाकेदार क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए 12 साल पहले छतियारा-खवाडा मार्ग पर जखोना गदेरे में मोटर पुल का निर्माण किया गया था। 12 मीटर लंबे स्पान का यह मोटर पुल वर्तमान में जर्जर हो चुका है। पुल के बीच में एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है। लोहे की प्लेटें और सीसी टूट गयाहै। गड्ढे वाले स्थान पर टिन की प्लेट डालकर उसे ढका गया है, लेकिन वह भी टूट चुकी है।
जिला पंचायत सदस्य धनपाल सिंह नेगी ने बताया कि गत माह उन्होंने जिला पंचायत बोर्ड बैठक में यह समस्या प्रमुखता से उठाई थी, जिस पर पीएमजीएवाई के अधिकारियों ने शीघ्र पुल मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिवदयाल सेमवाल, राकेश, प्यार सिंह रावत ने जल्द ही पुल आवागमन के लिए चाक-चौबंद न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। जेई अविनाश सैनी ने बताया कि 12 लाख से पुल का मरम्मत होना है। टेंडर भी हो चुका है। ठेकेदार के साथ अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है। एक सप्ताह बाद पुल पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।