{"_id":"69dd2ab3dec53bec2805de08","slug":"issues-of-rehabilitation-and-compensation-payments-dominated-the-janata-darbar-tehri-news-c-5-1-drn1020-945798-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: जनता दरबार में पुनर्वास और मुआवजा भुगतान के मुद्दे छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: जनता दरबार में पुनर्वास और मुआवजा भुगतान के मुद्दे छाए
Mon, 13 Apr 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में पुनर्वास और मुआवजा भुगतान से जुड़े मामले प्रमुखता से छाए रहे। प्रतापनगर के मुखेम निवासी श्रवण कुमार भट्ट और रविंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मुखेम के पास से बन रहे मुखेम–धंगणगांव मोटर मार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। इस पर डीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
जौनपुर ब्लॉक के जयपाल सिंह कैरवाण ने थत्यूड़–अग्यारना सात किमी मोटर मार्ग के जीर्णोद्धार, डामरीकरण और नाली निर्माण की मांग उठाई। वहीं, कांडा जाख की ग्राम प्रधान मोनिका पंवार ने मसराना–किमोई मोटर मार्ग के शेष तीन किमी भाग की वित्तीय स्वीकृति तथा अग्यारना–जाख पर्यटक स्थल के लिए चार किमी वन भूमि हस्तांतरण की मांग रखी। इस पर डीएम ने लोनिवि थत्यूड़ को जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रतापनगर के खांड निवासी प्रेम दत्त न्यूली ने टिहरी बांध परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि का 50 प्रतिशत मुआवजा न मिलने की शिकायत की। डीएम ने टीएचडीसी के महाप्रबंधक को जल्द भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम एके सिंह, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद