फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Instructions to organize camps in villages to increase registrations for the farmer registry.

Tehri News: फार्मर रजिस्ट्री के पंजीकरण बढ़ने के लिए गांवों में कैंप लगाने के निर्देश

Thu, 25 Jun 2026 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 25 Jun 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Instructions to organize camps in villages to increase registrations for the farmer registry.
स्वैच्छिक चकबंदी के लिए जल्द करें गांवों का चयन : एडीएम
विज्ञापन

नई टिहरी। केंद्र सरकार की एग्रीस्टेक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री और स्वैच्छिक चकबंदी योजना की समीक्षा करते हुए एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने पंजीकरण कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। बताया गया कि अभी तक जिले में 33042 किसानों ने फार्मर पंजीकरण कराया है।
फार्मर रजिस्ट्री योजना की समीक्षा करते हुए एडीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और मुख्य कृषि अधिकारी को पंजीकरण बढ़ाने के लिए सीएससी सेंटर और विभागों के सहयोग से गांव-गांव में कैंप लगाकर शत प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वैच्छिक चकबंदी की प्रगति रिपोर्ट तलब करते हुए चकबंदी के आवेदकों की संख्या बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन

एडीएम ने सभी किसानों से अपने नजदीकि सीएससी सेंटर और कैंप में जाकर फार्मर पंजीकरण कराने की अपील की है। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने बताया कि कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, पंचायती राज, ग्रामीण विकास और राजस्व विभाग के सहयोग से जिले में फार्मर पंजीकरण बढ़ाने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। पंजीकरण बढ़ाने के लिए कैंप की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बताया गया कि स्वैच्छिक चकबंदी योजना के लिए जिले में 10 गांवों का चयन करने के दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed