फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Instructions given to officials for preparation of National Games

Tehri News: राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Mon, 13 Jan 2025 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 13 Jan 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to officials for preparation of National Games
नई टिहरी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। जिले में राष्ट्रीय खेलों की कई प्रतियोगिताएं कराई जाएगी, जिसमें तीन से छह फरवरी 2025 तक रोइंग और 11 से 13 फरवरी तक कैनोइंग एंड कयांकिंग प्रतियोगिता कोटीकॉलोनी में टिहरी बांध की झील में कराई जाएगी। हैंडबाल 27 से 31 जनवरी और वॉलीबाल तीन से छह फरवरी और कबड्डी प्रतियोगिता नौ से 13 फरवरी तक शिवपुरी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम मयूर दीक्षित ने खेलों से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेते हुए तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रोइंग और कैनोइंग-कयाकिंग प्रतियोगिता के लिए कोटीकॉलोनी में स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों की रहने की व्यवस्था और कार्यालय का सेटअप आदि का ले-आउट तैयार कर जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लोनिवि को सड़क और बोट हाउस का कार्य जल्द पूरा करने, हाईमास्क लाइट लगाने के लिए जगह चिह्नित करने, पर्यटन विभाग को सोलर लाईट ठीक कराने, पुलिस को खराब रेस्क्यू बोट ठीक करवाने और जल संस्थान को सीवर ड्रेनेज की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ कंट्रोल रूम बनाने, फायर सेटअप तैनात करने, फिनिशिंग प्वाइंट पर रेलिंग लगाने, कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुरी में आयोजित प्रतियोगिताओं को लेकर स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत आदि विभागों को आयोजन स्थल पर ही प्लान बनाने को कहा गया है। पर्यटन विभाग को होटलों का सत्यापन करने को कहा गय है। डीएम ने कहा सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें खेलों से संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों और अन्य जरूरी लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में जिले में 15, 16 और 17 जनवरी को मशाल तेजस्विनी कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई। जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि 15 जनवरी को जिला मुख्यालय में सुबह 9.30 बजे डाइजर से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। 11.30 बजे बौराड़ी स्टेडियम में विभिन्न खेल से जुड़े महानुभावों को सम्मानित करने के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ डा. श्याम विजय, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, डीईओ बेसिक हेमलता भट्ट, डीटीओ एसएस राणा, आईटीबीपी के आशुतोष बिष्ट आदि मौजूद थे।



खेलों की प्रचार वैन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया
नई टिहरी/लंबगांव। 38वें राष्ट्रीय खेलों की प्रचार-प्रसार वैन को डीएम मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट में हरी झंडी दिखाकर चंबा-जौनपुर के लिए रवाना किया। प्रचार वैन जौनपुर से उत्तरकाशी के लिए रवाना होगी। प्रचार वैन में राष्ट्रीय खेलों का शुभांकर मस्कट और एलईडी के माध्यम से लोगों को खेलों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बताया गया कि जिले में अन्य दो प्रचार वैन कीर्तिनगर, देवप्रयाग से नरेंद्रनगर होते हुए उत्तरकाशी रवाना होगी। तीसरी वैन जाखणीधार, प्रतापनगर और थौलधार में प्रचार-प्रसार करते हुए 14 जनवरी शाम को उत्तरकाशी पहुंचेगी। प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग का सचल दल वाहन भी खेलों के प्रचार-प्रसार वाहन सोमवार को लंबगांव पहुंचा। पीआरडी के ब्लाॅक कमांडर विजेंद्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि प्रचार वैन के माध्यम से युवाओं को खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर जसवीर पंवार , सुरेश वर्तवाल, पंकज रावत, गिरीश पंवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed